
छुरा /गरियाबंद:- दिनांक 01/01/2026 को प्रार्थी अनुज कुमार पिता स्व0 श्री प्रताप सिंह मांझी उम्र 40 वर्ष, निवासी काण्डेकेला, थाना अमलीपदर, जिला गरियाबंद छ0ग0 थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी मां श्रीमती लीलाबाई मांझी को साथ लेकर जतमई धाम दर्शन करने आया था। दर्शन दौरान दो अज्ञात महिलाओ के द्वारा उसकी मां के गले में पहने एक लाल रंग की क्रिस्टल मोती माला में लगे सोने की तीन नग पत्ती कीमती 35,000 रूपया को अचानक झपटमारी (चैन स्नेचिंग) कर भाग गई। जिसके रिपोर्ट पर थाना छुरा में अज्ञात महिलाओ के विरूद्ध अपराध क्रंमाक 01/2026 धारा 304(2),3(5) बीएनएस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा प्रकरण के आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया। जिसके पररिपालन में थाना छुरा पुलिस के द्वारा मुखबीर एवं तकनिकी सहायता से माल-मुल्जिम पतासाजी कर दोनो महिला आरोपियों को पकड़ा गया है। प्रकरण के दोनो महिला आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर नाम पता पुछने पर 01) मधु बाई पति मुकेश कुमार उम्र 35 वर्ष, निवासी डेरागढ़ डुमरपारा, थाना बाराद्वार, जिला जांचगीर चांपा, छ0ग0 02) कामेश्वरी देढ़े पति सुरेन्द्र कुमार देढ़े उम्र 30 वर्ष, निवासी पीपरसत्ती, थाना अकलतरा, जिला गरियाबंद (छ0ग0) अपना जुर्म स्वीकार किये। दोनो महिला आरोपियों के कब्जे से एक लाल रंग की क्रिस्टल मोती माला में लगे सोने की तीन नग पत्ती कीमती 35,000 रूपया को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनो महिला आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपिया मधु बाई पति मुकेश कुमार उम्र 35 वर्ष, निवासी डेरागढ़ डुमरपारा, थाना बाराद्वार, जिला जांचगीर चांपा, छ0ग0 के विरूद्ध जी0आर0पी0 थाना बिलासपुर में भी चैन स्नेचिंग का प्रकरण दर्ज है।
उक्त कार्यवाही में थाना छुरा पुलिस टीम की विषेष भूमिका रही।
महिला आरोपी –
01.मधु बाई पति मुकेश कुमार उम्र 35 वर्ष, निवासी डेरागढ़ डुमरपारा, थाना बाराद्वार,जिला जांचगीर चांपा, छ0ग0
02.कामेश्वरी देढ़े पति सुरेन्द्र कुमार देढ़े उम्र 30 वर्ष, निवासी पीपरसत्ती,थाना अकलतरा, जिला गरियाबंद छ0ग0
आरोपीया से बरामद सम्पत्ति –
01. एक लाल रंग की क्रिस्टल मोती माला में लगा हुआ तीन नग सोने के आभूषण पत्ती कीमती 35000 हजार रूपया।