सर्व सेन/श्रीवास (नाई) समाज सक्ति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक मालखरौदा में सम्पन्न

TEKRAM KOSLE

December 31, 2025

 

रिपोर्टर टेकराम कोसले

 

जैजैपुर सैलून संघ अध्यक्ष सूरज श्रीवास हुए समाज में उत्कृष्ट सक्रियता हेतु सम्मानित
मालखरौदा | सक्ति | 30 दिसम्बर 2025
सर्व सेन/श्रीवास (नाई) समाज जिला सक्ति की त्रैमासिक सह समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को मालखरौदा के बीरभाठा में सम्पन्न हुआ। यह बैठक जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह के तीन माह पश्चात आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत संत शिरोमणि सेन जी महाराज के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात पूर्व में संपन्न बैठकों एवं गतिविधियों की समिक्षात्मक समीक्षा सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई।
समाज की दिशा और भावी कार्ययोजना पर व्यापक मंथन
बैठक में सेन जी महाराज की जीवनी, समाज का ऐतिहासिक योगदान एवं सामाजिक चेतना पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसके साथ ही जिले के —
मूल प्रकोष्ठ
युवा प्रकोष्ठ
महिला प्रकोष्ठ
कर्मचारी प्रकोष्ठ
सैलून संघ
की वर्तमान स्थिति एवं आगामी योजनाओं पर बारी-बारी से विस्तृत चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से लिए गए प्रमुख निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए —
जिले में सदस्यता अभियान चलाकर रसीद के माध्यम से संगठन विस्तार
छात्रों की शिक्षा हेतु विशेष पहल
युवाओं एवं बेरोजगारों के लिए रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम
महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार की योजना
जिला स्तर पर सैलून प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
जिला स्तरीय सम्मान समारोह का वार्षिक आयोजन
अप्रैल में भव्य सेन जयंती और समाजिक भवन निर्माण की घोषणा
जिला अध्यक्ष इंदर सिंह श्रीवास ने समाज के दो ऐतिहासिक संकल्पों की घोषणा की —
अप्रैल माह में भव्य सेन जयंती समारोह
तुर्रीधाम में सेन जी महाराज मंदिर निर्माण एवं सक्ति जिला मुख्यालय में समाजिक भवन निर्माण
सेन जयंती को लेकर निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र से युवा सुबह रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे, जहाँ विशाल सामाजिक सभा के रूप में समारोह आयोजित होगा।
इस हेतु समाज के सभी वर्गों से आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक सहयोग का आह्वान किया गया।
सूरज श्रीवास का विशेष सम्मान
बैठक के दौरान जैजैपुर सैलून संघ अध्यक्ष सूरज श्रीवास को समाज में निरंतर सक्रिय योगदान एवं समाजिक भवन निर्माण हेतु विशेष प्रयासों के लिए शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
इस ऐतिहासिक बैठक में मुख्य रूप से —
जिला अध्यक्ष — इंदर सिंह श्रीवास
प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी प्रकोष्ठ) — लोकनाथ सेन
जिला उपाध्यक्ष — खिलावन श्रीवास
कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष — सालिकराम श्रीवास
महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष — भगवती श्रीवास
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष — भूनेश्वर श्रीवास
जैजैपुर सैलून संघ अध्यक्ष — सूरज श्रीवास
मीडिया प्रभारी — राजू श्रीवास
सक्ति अध्यक्ष — राकेश श्रीवास
कोषाध्यक्ष — परमानंद श्रीवास
उपाध्यक्ष — निर्मल श्रीवास
सहसचिव — कृष्णा श्रीवास
महिला मीडिया प्रभारी — योगिता श्रीवास
सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजिकजन उपस्थित रहे।
समापन एवं आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष इंदर श्रीवास ने सभी पदाधिकारियों, अतिथियों एवं समाजिकजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment