कुंजराम यादव, बसना रिपोर्टर
बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना VB-G RAM G (विकसित भारत – रोजगार व आजीविका मिशन, ग्रामीण) के प्रचार-प्रसार को लेकर बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव द्वारा लगातार गांव-गांव जनसंवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम भठोरी में मजदूर साथियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह जनसंवाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नरेन्द्र यादव ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताया कि योजना के तहत अब रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए गए हैं तथा कार्य गांव में ही उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार, आजीविका सुदृढ़ीकरण और स्थायी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मजदूरों ने योजना को सकारात्मक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल गांव के विकास और आत्मनिर्भरता को मजबूती देने वाली है।
नरेन्द्र यादव ने कहा कि VB-G RAM G योजना गांव और गरीब के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने वाली योजना है, जिसे हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री दीपक शर्मा, सरोज पटेल, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हेमप्रकाश साव, अरुण साहू, संदीप पटेल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।