बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे को सुष्मिता सेन ने दिया ‘शक्ति सम्मान 2026
बिलाईगढ़ : राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने आया। क्षेत्र की लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे को उनके उत्कृष्ट जनसेवा कार्यों, सामाजिक योगदान एवं विकासोन्मुखी पहल के लिए ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पूर्व मिस यूनिवर्स बॉलिवुड फिल्म अभिनेत्री सुश्री सुष्मिता सेन के हाथों प्रदान किया गया, जिसने इस उपलब्धि को और भी विशिष्ट बना दिया।
श्रीमती कविता प्राण लहरे अपने सरल स्वभाव, दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति निरंतर समर्पण के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए बिलाईगढ़ क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य किया है। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है। इसी कारण वे क्षेत्र में एक भरोसेमंद, सक्रिय और प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित हुई हैं।
इस भव्य समारोह में प्रदेशभर की कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर बिलाईगढ़ का नाम रोशन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि से बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, समर्थकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
सम्मान समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भीषम साहू जी, बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन जी, सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल शेखर भट्ट जी, महिला नेत्री श्रीमती अंजू जाटवार जी, श्रीमती उषा पाल जी, श्रीमती सुमन देवांगन जी, अर्जुन रात्रे जी, मिथलेश लहरे जी, मनोज कुर्रे जी, ताकेश सोनी जी, राकेश जाटवार जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे बिलाईगढ़ क्षेत्र के विकास, जनविश्वास और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक बनकर उभरा है।