प्रियंका सोनी बनी खैरा (क) की ग्राम प्रधान।

MOTI LAL

February 23, 2025

कसडोल। छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत खैरा (क) विकासखंड कसडोल से तीन उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से श्रीमती प्रियंका सोनी सबसे अधिक 809 मत प्राप्त कर निकट प्रतिद्वंदी ईश्वरी दिवाकर से 584 मतों से विजयी हुई है।
श्रीमती प्रियंका केशव सोनी के सरपंच बनने में ग्रामीणों महिलाओं और युवाओं में काफी उत्साह है।
प्रियंका सोनी को बधाई देने पूरे गांव के लोग आ रहे हैं उनसे ग्राम का अच्छा विकास का उम्मीद भी ग्रामवासी कर रहे है।
प्रियंका केशव सोनी को बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से मोहन दिवाकर, राजकुमार सोनी, सरवन दास मानिकपुरी, विष्णु साहू, माखन दास मानिकपुरी, केशव प्रसाद साहू के साथ अन्य गणमान्य नागरिक रहे।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “प्रियंका सोनी बनी खैरा (क) की ग्राम प्रधान।”

Leave a Comment