सारंगढ़ में परमपूज्य डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2026 को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

TEKRAM KOSLE

March 21, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

सारंगढ़। आगामी 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थापना समिति सारंगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक लैलून कुमार भारद्वाज ने की।
बैठक में जयंती आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सफल संचालन हेतु जयंती संचालक मंडल का गठन किया गया। इस दौरान आयोजन को भव्य स्वरूप देने, अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
संचालक मंडल में शामिल प्रमुख सदस्य:
लैलून कुमार भारद्वाज – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, एवं संस्थापक
फकीरा यादव – जिला संयोजक, छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन
बी.डी. भारद्वाज – अध्यक्ष, सतनामी विकास परिषद सारंगढ़
रमेश अनंत – अधिवक्ता एवं युवा नेता
कौशल कुमार राठिया – प्रांतीय महासचिव
नंदकुमार बंजारे – संभागीय उपाध्यक्ष
हुतेंद्र साहू – प्रांतीय सह सचिव
कामता आंबेडकर – पूर्व अध्यक्ष सचिव संघ
शिव भारती – सचिव
जीतराम कुर्रे – सचिव
उमा शंकर अनंत
विशेश्वर खरे
दिनेश अनंत – जिलाध्यक्ष, चतुर्थ कर्मचारी संघ
भूपेंद्र मनहर – ब्लॉक अध्यक्ष
रामशरण भारद्वाज – प्रांतीय सचिव, अधिवक्ता
उद्योराम कोसले – पूर्व अध्यक्ष, सतनामी विकास परिषद
बाबूलाल जांगड़े – सामाजिक कार्यकर्ता
बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि इस वर्ष की जयंती को ऐतिहासिक बनाया जाएगा, जिसमें शोभायात्रा, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन एवं बाबा साहब के विचारों के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अंत में सभी ने एक स्वर में नारा लगाया —
“जय भीम, जय भारत” 🙏

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment