बलौदाबाजार-भाटापारा में “प्रयास अभियान” की शुरुआत, थाना राजादेवरी में क्यूआर कोड लगाया गया मिलेगा आमजन का फीडबैक
राजादेवरी, 25 फरवरी 2026। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकियों में “प्रयास अभियान” के तहत क्यूआर कोड आधारित फीडबैक प्रणाली लागू की गई है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार, सेवा गुणवत्ता बढ़ाना और आमजनों का भरोसा मजबूत करना है।
इस व्यवस्था के तहत थाना राजदेवरी में भी लगाया गया थाना आने वाले फरियादी, आगंतुक और शिकायतकर्ता क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म में थाना अनुभव, पुलिस स्टाफ का व्यवहार, शिकायत पर की गई कार्रवाई तथा सेवा गुणवत्ता से संबंधित सुझाव और अनुभव दर्ज किए जा सकेंगे।
पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने दोपहर 1 बजे क्यूआर कोड प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने में नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। फीडबैक प्रणाली के माध्यम से प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फीडबैक फॉर्म की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को सुधारात्मक निर्देश दिए जाएंगे। पुलिस विभाग का मानना है कि इस पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी, कमियों की पहचान आसान होगी और सेवा वितरण में दक्षता आएगी।