प्रभा कोशले बनीं जिला उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ का गठन संपन्न

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 6, 2026

भवानीपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन विस्तार अभियान के तहत बलौदा बाजार जिले में महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का निर्वाचन एवं मनोनयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महंत नैनदास महिलांग स्मृति स्थल, बलौदा बाजार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पलारी ब्लॉक के ग्राम तमोरी निवासी श्रीमती प्रभा कोशले एवं पूर्व पार्षद श्रीमती पुष्पा मोहन बंजारे को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं पूर्व सरपंच श्रीमती रूखमणि तेरहवंश को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सुश्री अंजू बरमल, उपाध्यक्ष विद्या भारती, महासचिव श्रीमती सुनीता सोनवानी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश लहरे निर्वाचन अधिकारी रहे। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र खूंटे, गणेश बघेल, जिला अध्यक्ष दीपक घृतलहरे, सचिव सुशील बंजारे एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

जिले के सभी ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इसमें श्रीमती लता सोनवानी (कसडोल) को जिला अध्यक्ष, श्रीमती पुष्पा बंजारे (पलारी) एवं श्रीमती प्रभा कोशले को उपाध्यक्ष, श्रीमती रूखमणि तेरहवंश को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती सूरजा चेलक को सचिव नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिले एवं प्रदेश के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में विजय कुमार कोसले, सुनील कुर्रे, सुखचरण भास्कर, हितेंद्र कोसले, मुकेश झा, संजू साहू, धनेश्वर साहू, महेश्वरी कुर्रे, भगवती टंडन, पार्वती कोसले, लता आडिल, सुशीला बघेल, उषा सोनवानी, डॉ. नीरू, उर्मिला मिरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment