छिन्दपूर में तालाब सौंदर्यीकरण का शुभारंभ, 42 लाख की योजना से बदलेगी गांव की तस्वीर विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमिपूजन, जल संरक्षण व विकास को मिलेगा बढ़ावा

TEKRAM KOSLE

March 23, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

कोरबा । जिले के कटघोरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दपूर में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्य एसईसीएल (SECL) के सीएसआर मद से लगभग 42 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिसका भूमिपूजन विधायक श्री प्रेमचंद पटेल के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि तालाब सौंदर्यीकरण केवल गांव की सुंदरता बढ़ाने का कार्य नहीं है, बल्कि यह जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के पूर्ण होने से तालाब का जल स्तर बेहतर होगा और ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल स्रोत उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी यह पहल सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे विकास कार्य ग्रामीण जीवन स्तर को सुधारने के साथ-साथ गांव की समग्र तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं। तालाब के विकसित होने से आसपास हरियाली बढ़ेगी और लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य श्री विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार राठौर, सरपंच श्रीमती सकुन्ती कंवर, महामंत्री श्री हेमन्त तिवारी, श्री प्रताप सिंह कंवर, उपाध्यक्ष श्री हुलेश राठौर, श्री शंकर यादव, विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्णानंद राठौर, श्री तेरश श्रीवास, श्री गजानंद राठौर, मन्नु राठौर, श्री बद्री केवट, श्री तेरस यादव, गंगा श्रीवास, श्री जितेंद्र श्रीवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि तालाब सौंदर्यीकरण से गांव में जल संकट की समस्या कम होगी और आने वाले समय में यह स्थान आकर्षण का केंद्र बनेगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment