समाधान सेल’ की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला कोचिया गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

April 5, 2026

​’समाधान सेल’ की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला कोचिया गिरफ्तार

बेमेतरा/सिटी कोतवाली: जिले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता की महत्वाकांक्षी पहल ‘समाधान सेल’ अब अपराधियों पर भारी पड़ने लगी है। इस हेल्पलाइन नंबर पर मिली सटीक सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम रिसदा में दबिश देकर अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाली एक महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, ‘समाधान सेल’ हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रिसदा में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी की। इस कार्रवाई में अमसईया बंजारे (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम रिसदा को पकड़ा गया।

​पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है:

  • कुल मात्रा: 11 लीटर अवैध महुआ शराब।
  • अनुमानित कीमत: लगभग ₹2200।

​पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

​पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना और अपराधों पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या शिकायत की जानकारी बेझिझक 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment