नववर्ष को लेकर पुलिस सख्त, गुंडा व निगरानी बदमाशों की कराई गई परेड, शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

TEKRAM KOSLE

December 30, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

बलौदाबाजार-भाटापारा | 30 दिसंबर 2025
नववर्ष 2026 के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली, पलारी एवं चौकी करहीबाजार क्षेत्र में निवासरत सभी गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों को थाना सिटी कोतवाली में तलब कर उनकी परेड कराई गई।
गुंडा बदमाशों को दी गई सख्त हिदायत
थाना सिटी कोतवाली में आयोजित इस परेड के दौरान
एसडीओपी बलौदाबाजार श्रीमती निधि नाग एवं
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय झा ने सभी बदमाशों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि —
नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम में यदि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, उपद्रव या कानून उल्लंघन की शिकायत मिली, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही सभी बदमाशों को शासन द्वारा जारी नियमों का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए गए।
नववर्ष पर पुलिस का सख्त सुरक्षा प्लान
पुलिस प्रशासन द्वारा नववर्ष के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं आयोजनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर यह कार्रवाई जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने साफ किया है कि —
अवैधानिक कार्यों में संलिप्त एवं अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment