समाधान सेल की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

February 9, 2026

पलारी | 9 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल अपराध नियंत्रण में लगातार प्रभावी साबित हो रही है। इसी कड़ी में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 8 फरवरी 2026 की रात्रि थाना पलारी पुलिस टीम ने ग्राम कुकदा में दबिश देकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से नकद ₹1520 एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. दशरथ ढीढी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कुकदा, थाना पलारी

2. सोनू बंजारे, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम कुकदा, थाना पलारी

3. डिगेश्वर बंजारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कुकदा, थाना पलारी

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, सूचना अथवा शिकायत समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से साझा करें। समाधान सेल के माध्यम से अपराधियों की धरपकड़ में लगातार सफलता मिल रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment