पिथौरा में पीसीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, ग्रीन टीम बनी विजेता

SARJU PRASAD SAHU

April 11, 2026

पिथौरा। पिथौरा क्रिकेट लीग के तत्वाधान में 4 अप्रैल से आयोजित पीसीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 10 अप्रैल को शहीद भगत सिंह खेल मैदान में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता निषाद पार्षद कार्यक्रम अध्यक्षता गौरव चंद्राकर (डायरेक्टर, संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा) और विशिष्ट अतिथि राजा बाबू उपाध्यक्ष पत्रकार, खिलेश्वरी यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

फाइनल में ग्रीन और ब्लू टीम की भिड़ंत

टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में ग्रीन टीम और ब्लू टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले 10 दिनों तक चले टूर्नामेंट में जिले भर की 4 टीमों ने कुल 7 मैच खेले। फाइनल मुकाबले में ग्रीन टीम ने जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजेता टीम को 31 हजार का नगद पुरस्कार

ग्रीन टीम को 31 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से **खेल की भावना के अनुसार खेलने की अपील की।

बढ़ चढ़कर हिस्सा, खिलाड़ियों में उत्साह

समापन समारोह में आयोजन समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से कौशल दास मानिकपुरी, सुरेश ठाकुर, शैलेंद्र सिन्हा, चिरंजीव सिन्हा, अविनाश पटेल, रोमन साहू, राजेश चौधरी, दिनेश साहू, रमेश श्रीवास्तव सहित अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। अतिथियों ने कहा कि पिथौरा जैसे छोटे क्षेत्र में इस तरह के आयोजन से खेल को बढ़ावा मिलता है और खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता आती है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment