समाधान सेल की सटीक सूचना पर पलारी पुलिस की दबिश, बांसबिनौरी में अवैध महुआ शराब बेचता आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 लीटर जब्त

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 4, 2026

जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। “समाधान सेल” हेल्पलाइन पर प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बांसबिनौरी में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹600 बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर ही शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नामदास कोसले (40 वर्ष), निवासी ग्राम बांसबिनौरी, थाना पलारी के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” के माध्यम से आम नागरिकों द्वारा दी जा रही सूचनाओं के आधार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त नजर बनी हुई है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment