बलौदाबाजार । पलारी 19 जनवरी 2026 पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार प्रभावी साबित हो रही है। समाधान सेल हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 18 जनवरी 2026 को समाधान सेल में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस टीम ने ग्राम नवागांव में घेराबंदी कर अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रही एक महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹2400 मूल्य की 12 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई। मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम – तनु बांधे उम्र – 36 वर्ष निवासी – ग्राम नवागांव, थाना पलारी
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप अथवा कॉल के माध्यम से दें। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से अपराध नियंत्रण में निरंतर सफलता मिल रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।
समाधान सेल के माध्यम से पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त संदेश है और यह दर्शाती है कि जनसहयोग से अपराधियों की धरपकड़ अब और अधिक तेज़ हो गई है।