समाधान सेल की सूचना पर पलारी पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

January 18, 2026


पलारी | 18 जनवरी 2026
जिले में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” एक बार फिर कारगर साबित हुई है। समाधान सेल में मिली सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को समाधान सेल हेल्पलाइन पर अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना पलारी की टीम सक्रिय हुई और ग्राम लकड़िया मार्ग पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से 72 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 7 हजार 200 रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण यादव (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10 पलारी, थाना पलारी के रूप में हुई है। आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री के लिए शराब ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

समाधान सेल से बढ़ी पुलिस की पकड़
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजन की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए समाधान सेल की शुरुआत की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लोग व्हाट्सएप या कॉल कर अपराध, अवैध गतिविधियों या अन्य शिकायतों की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। समाधान सेल की मदद से पुलिस को लगातार अपराधियों की धरपकड़ में सफलता मिल रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या शिकायत की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment