किसानों के जीवन में खुशी और समृद्धि लाने हमारी सरकार लगातार कर रही काम – राजस्व मंत्री श्री वर्मा

TEJASWI NATH SONI

March 1, 2026

578 करोड़ से अधिक की अंतर राशि 1,57,378 किसानों के खाते में अंतरित

बलौदाबाजार, 28 फरवरी 2026। विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के जनपद बिल्हा अंतर्गत ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि ₹10,324 करोड़ 84 लाख किसानों के खातों में अंतरित की। इस राशि में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 1,57,378 किसानों के ₹578 करोड़ 36 लाख रुपये शामिल हैं। जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किसान वर्चुअली जुड़े।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 25 लाख से अधिक अन्नदाताओं के सम्मान में यह राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशी और समृद्धि के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा अधिकांश जनकल्याणकारी गारंटियों को पूरा किया गया है।

उपकरण व सामग्री का वितरण

कार्यक्रम में 10 किसानों को स्प्रेयर पम्प, 8 मछुआ समितियों को जाल, 4 समितियों को आइस बॉक्स तथा 20 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

सर्वाधिक अंतर राशि प्राप्त करने वाले किसान

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के सर्वाधिक राशि प्राप्त करने वाले किसानों में प्रमुख रूप से –

पीताम्बर साहू (दशरमा) – 1517 क्विंटल, ₹11,09,073

टेक राम नायक (नगरदा) – 1297 क्विंटल, ₹9,48,253

चैतन्य कुमार चंद्रवंशी (जर्वे) – 1141 क्विंटल, ₹8,34,509

सुरेश कुमार कन्नौजे (गैतरा) – 1124 क्विंटल, ₹8,21,936

कामता प्रसाद फेकर (हिरमी) – 1122 क्विंटल, ₹8,20,182

शैलेश अग्रवाल (मोहभट्ठा) – 1116 क्विंटल, ₹8,16,380

मुकेश कुमार वर्मा (कुसमी) – 1084 क्विंटल, ₹7,92,988

आशीष कुमार अग्रवाल (बोदा) – 1082 क्विंटल, ₹7,90,942

अरविन्द यदु (अकलतरा) – 1080 क्विंटल, ₹7,89,480

पीताम्बर (सुखरी) – 1051 क्विंटल, ₹7,68,719

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment