टेंगनाबासा में तीन दिवसीय भव्य श्री रामचरित मानसगान सम्मेलन का आयोजन,

BHUPENDRA SINHA

March 28, 2026

छुरा/गरियाबंद:- ग्राम टेंगनाबासा (छुरा) में परमपिता श्रीरामचन्द्र जी की असीम कृपा से तीन दिवसीय भव्य श्री रामचरित मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 28 मार्च 2026, शनिवार से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2026, सोमवार तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन जय माँ टेंगनाही मानस मण्डली टेंगनाबासा के अगुवाई में किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से मानस मंडलियों की सहभागिता सुनिश्चित हुई है।

प्रथम दिवस 28 मार्च को दोपहर 2:00 बजे ग्राम भ्रमण किया गया, तथा समस्त देवी-देवताओं का आह्वान एवं कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ के पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर जय माँ टेंगनाही मानस मंडली द्वारा मानसगान प्रस्तुत किया

द्वितीय दिवस 29 मार्च को विभिन्न स्थानों से आई मानस मंडलियों द्वारा भक्ति रस की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें श्रीराम चरित मानस परिवार खलना (उड़ीसा), ज्ञान ज्योति मानस परिवार नाहनबिरी (मैनपुर), राजहंस मानस परिवार आमदी (धमतरी), रेशमी महिला मानस परिवार बिरकोनी (महासमुंद) एवं श्रीराम मानस परिवार बेलगांव (सिहावा) शामिल हैं।

तृतीय दिवस 30 मार्च को भी विभिन्न मंडलियों द्वारा मानसगान किया जाएगा। इस दिन ज्योति विद्या संकीर्तन मानस परिवार फिंगेश्वरी, उवत सुरज मानस परिवार झिथरीडुमर, जय दंतेश्वरी महिला मानस परिवार टोकरो, तुलसी के बिरवा मानस परिवार नागाबुड़ा, परमेश्वरी मानस परिवार सेम्हरतरा तथा दाई के दुलार मानस परिवार कन्हारपुरी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

समापन समारोह 30 मार्च को दोपहर 3:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत गरियाबंद की वन सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथियों में लेखराज ध्रुवा (कृषि सभापति), मनीष हरित (भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) एवं श्रीमती मुंगेश्वरी अशोक ठाकुर (जनपद सदस्य छुरा) शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत टेंगनाबासा की सरपंच श्रीमती राजकुमारी ध्रुव करेंगी।

इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी टेंगनाबासा द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने समस्त मानस प्रेमियों एवं श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment