कसडोल I विकासखंड कसडोल अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र सुकली में बुधवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत विस्तृत निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुकली में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, प्रबंधन व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से गहन आकलन किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अजगले के नेतृत्व में आयोजित इस मूल्यांकन में डॉ. वैभव राव पाटिल एवं डॉ. सुशील देवेंद्र द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं की जांच की गई। इस दौरान अस्पताल की सेवाएं, मरीजों के अधिकार, आवश्यक संसाधन (इनपुट), सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली एवं परिणाम संबंधी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
कार्यक्रम में डॉ. रविशंकर अजगले, डॉ. प्रियंका साहू, मनोज मिश्रा, हेमंत सिन्हा, पारस साहू (डीपीएचएनओ), केशव पैकरा (आरएमए), सेक्टर सुपरवाइजर पी.एन. अहिरवार एवं श्रीमती किरण अहिरवार सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएचओ के रूप में अनीता साहू, गौरी कैवर्त्य, दिनेश पटेल, अंजनी चौहान, प्रकाश कुमार, सीमा साहू, शिखा चंद्राकर, नेहा साहू एवं हेमलता मनहरे की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं आरएचओ के रूप में शांति देवांगन, दुर्गेश्वर देवांगन, अशोक साहू, करुणा साहू, योगभारती पटेल, केशव साहू एवं नंदकिशोर जायसवाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र की एमटी मंजुला प्रेमी तथा सुकली, बरेली और दर्री की मितानिन बहनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं सार्थक रहा।