महासमुंद। जिला उत्कल ब्राह्मण समाज महासमुंद की नई कार्यकारिणी का गठन सत्र 2026 से 2028 के लिए किया गया है। समाज के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नित्यानंद मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में हेमन्त कुमार दास को सचिव एवं उल्लास दास को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश पाणिग्राही को नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पी.सी. त्रिपाठी को जिम्मेदारी मिली है।
उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण मुरारी पाणिग्राही, आनंदबिलास दास, सुनिल पाणिग्राही एवं धर्मेन्द्र महापात्र को शामिल किया गया है। समाज के प्रवक्ता के रूप में तरुण दास तथा मीडिया प्रभारी के रूप में पूर्णानंद मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
जिला संयोजक पद पर भागीरथी पण्डा एवं सहसंयोजक के रूप में अयोध्या प्रसाद मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकार मंडल में अनंत कर, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, विकासचन्द्र कर, प्यारेलाल मिश्रा एवं राधाकांत कर को शामिल किया गया है।
महिला प्रकोष्ठ में शांति मिश्रा को महिला अध्यक्ष एवं प्रतिमा पाढ़ी को महिला सचिव बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि यह टीम समाज के विकास, एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगी।