ड्योढीपार देशहा सेन समाज महासभा सिरपुर की नई कार्यकारिणी गठित, हर्षोल्लास के साथ मना होली मिलन समारोह

BIRENDRA KUMAR SEN

March 21, 2026

 ड्योढीपार देशहा सेन समाज महासभा सिरपुर की नई कार्यकारिणी गठित, हर्षोल्लास के साथ मना होली मिलन समारोह

सिरपुर | सिरपुर महासभा ड्योढीपार देशहा सेन समाज का वार्षिक अधिवेशन एवं होली मिलन समारोह आज स्थानीय सेन मंगल भवन, सिरपुर में अत्यंत गरिमामय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की मजबूती के लिए संगठन के शेष महत्वपूर्ण पदों का सर्वसम्मति से निर्वाचन कर कार्यकारिणी को पूर्ण विस्तार दिया गया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
shaking: 0.0; highlight: true; multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;

​विगत माह संपन्न हुए अधिवेशन में श्री गोविंद सेन (अध्यक्ष), श्री तोषण सेन (उपाध्यक्ष), डॉ. शेषनारायण सेन (सचिव) एवं श्री लुमन सेन (कोषाध्यक्ष) का चयन पहले ही किया जा चुका था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज 21 मार्च को सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई:

​संरक्षक: श्री माखन लाल सेन (छपोरा) एवं श्री गांधू सेन (सिर्री)
​सलाहकार: श्री नंदू सेन (खमतराई) एवं श्री अवधराम सेन
​महामंत्री: श्री रामकुमार सेन (अचानकपुर)
​संगठन सचिव: श्री भूपेंद्र सेन (महासमुंद)
​ऑडिटर: श्री नरेंद्र कौशिक (लखनपुर)
​सहसचिव: श्री सुनील सेन (कोरासी)
​प्रचार मंत्री: श्री संतोष सेन (भोरिंग)
​मीडिया प्रभारी: श्री विरेंद्र सेन (रंगोरा)
​कार्यकारिणी सदस्य (पंच): श्री बल्दुराम सेन (कछारडीह), श्री विष्णु सेन (कोरासी), श्री रेखराम सेन (सिरपुर) एवं श्री दौलत सेन (अरंड)

​कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों द्वारा स्वागत किया गया। सभी निर्वाचित सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को सशक्त बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

​होली के रंगों में घुला सामाजिक सद्भाव
​चयन प्रक्रिया के पश्चात समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मिलन समारोह ने न केवल सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया, बल्कि संगठन की भविष्य की नींव को भी और अधिक मजबूत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में सामाजिक जन और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

Share this content:

Leave a Comment