“दो बूंद जिंदगी” के साथ राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान प्रारंभ

MOTI LAL

December 21, 2025

22 एवं 23 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा मॉप-अप दिवस

CHMO बलौदा बाजार पल्स पोलियो दवा पिलाते हुए

बलौदाबाजार, 21 दिसंबर 2025।
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नवजात एवं शिशुओं को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि “दो बूंद जिंदगी” हर बच्चे के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे, यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावकों द्वारा बच्चों को पोलियो बूथों तक लाया जाना जनजागरूकता और जनसहभागिता का सराहनीय उदाहरण है।

अभियान का संचालन कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के निर्देशन में किया जा रहा है।

अभियान के प्रथम दिवस जिलेभर में निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को मॉप-अप दिवस के रूप में स्वास्थ्य दल घर-घर भ्रमण कर शेष बचे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे।

जिले में कुल 1,80,681 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकासखंडवार लक्ष्य इस प्रकार है—

  • बलौदाबाजार : 41,821
  • भाटापारा : 34,045
  • कसडोल : 36,455
  • पलारी : 33,858
  • सिमगा : 34,502

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाकर पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग करें।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment