नगरीय निकाय निर्वाचन, जिलाधीश ने मतदान दलों को सफल निर्वाचन कर लौटने पर किया अभिनन्दन।

MOTI LAL

February 11, 2025

बलौदाबाजार।11 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय क्षेत्र में मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात देर शाम से मतदान दलों की वापसी शुरू हो गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने नगर पंचायत पलारी में सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराकर सकुशल वापसी पर मतदान दलों को गुलदस्ता देकर अभिनन्दन किया। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने पर महिला शक्ति को बधाई दी। इसी तरह नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दीप्ति गौते ने नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार एवं अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे नें नगर पंचायत टुंडरा में मतदान दल की वापसी पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

बता दे कि जिले के सभी नगरीय निकाय से मतदान दलों की वापसी देर रात तक हो जाएगी। मतदान दलों द्वारा सामग्री जमा करने के पश्चात ईव्हीएम को स्ट्रांग रूम में सील की जाएगी। मतगणना तक ईव्हीएम सुरक्षा बालों की कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रहेगा। मतगणना 15 फरवरी 2025 को सभी राजस्व अनुभाग मुख्यालय में निर्धारित स्थल पर होगा। जिलाधीश ने जिला में शांति पूर्ण तरीके नगरीय निकाय चुनाव कराने मतदान दलों को बधाई दिया।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “नगरीय निकाय निर्वाचन, जिलाधीश ने मतदान दलों को सफल निर्वाचन कर लौटने पर किया अभिनन्दन।”

Leave a Comment