महासमुन्द । असम प्रवास से लौटने के बाद जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं। उनके इस सक्रिय जनसंपर्क दौरे से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
उन्होंने ग्राम सुखीपाली में जनपद सदस्य की माताजी के दसगात्र (दस कर्म) कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इसके पश्चात ग्राम धरमपुर में स्वर्गीय साव जी के दस कर्म कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इसी क्रम में ग्राम हबेकांटा में भोई परिवार द्वारा आयोजित सोलह पाला समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही ग्राम जीराडाबरी में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा आयोजन की सराहना की।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि मोक्ष कुमार प्रधान एक सक्रिय और जनता से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि के रूप में उभर रहे हैं। वे क्षेत्र के हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है।
जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।