असम के उदारबंद विधानसभा में घर-घर पहुंचकर जनसमर्थन जुटा रहे मोक्ष कुमार प्रधान

SARJU PRASAD SAHU

March 28, 2026

बसना/महासमुंद। असम के उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से पहुंचे जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

मोक्ष कुमार प्रधान की सक्रियता और कार्यशैली इस चुनाव में खास चर्चा का विषय बनी हुई है। वे सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर आम जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

जनसंपर्क के दौरान वे कांग्रेस की नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही यह विश्वास दिला रहे हैं कि अजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।

इस अभियान में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। जगह-जगह मोक्ष कुमार प्रधान का स्वागत किया जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल और भी गरमाता जा रहा है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने दावा किया है कि उदारबंद विधानसभा में इस बार जनता का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है और भारी मतों से जीत सुनिश्चित होगी। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रचार अभियान भी और तेज होता जा रहा है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment