युवा कांग्रेस की नव नियुक्तियों पर मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई, कहा— संगठन को मिलेगी नई मजबूती

TEJASWI NATH SONI

January 27, 2026

महासमुंद।

जिला युवा कांग्रेस महासमुंद द्वारा बसना विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ब्लॉकों में युवा कांग्रेस के नव पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस संगठन में उत्साह का माहौल है। इन नव नियुक्तियों पर मोक्ष कुमार प्रधान (जिला पंचायत सदस्य) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि युवा कांग्रेस सदैव लोकतंत्र, संविधान और जनहित की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में रही है। उन्होंने नव नियुक्त युवा साथियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा आने वाले समय में युवा कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ उठाएगी। साथ ही उन्होंने जिला युवा कांग्रेस महासमुंद के जिलाध्यक्ष एवं समस्त नेतृत्व को सफल संगठनात्मक नियुक्तियों के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment