विधायक कविता ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

January 7, 2026

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, क्षेत्र बया के ग्राम कोसमसारा में महिला / पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन, विगत दिवस 6/1/26 को बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी ने किया, उद्घाटन उपरांत विधायक कविता प्राण लहरे जी ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र के समस्त आम नागरिकों को नव वर्ष के बधाई दिया और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलने की सलाह दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक कविता प्राण लहरे के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, जान मोहम्मद खान, मोहित चौधरी, दिगेश यादव, नंदकुमार डडसेना, राम डडसेना, गंगाराम दीवान, मेहतर पटेल, धनी राम नाग, सुखलाल निषाद, मुरलीधर मिश्रा, हेमलाल पटेल, गीताराम दीवान, फूलबाई दीवान, सरपंच रामकुमारी ओंकार दीवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता आमजन माता बहन शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायेl

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment