MGM नेत्र संस्थान रायपुर ने किया सखा मित्रमंडल टुंडरा का सम्मान।

SARJU PRASAD SAHU

June 8, 2025

टुंडारा-: बीते 7 जून को MGM नेत्र संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित कैंप पाटनर्स मीट 2025 कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के समाज सेवी समूह , फाउंडेशन ,पंजीकृत संस्थाओं का सम्मेलन हुआ जिसमें सखा मित्रमंडल रक्तदान समूह टुंडरा के सदस्य भी उपस्थित थे जिसमें 2024 से 2025 तक हुए नेत्र जांच शिविर में हुए कार्यों की समीक्षा किया गया और आने वाले समय 2025 से 2026 तक के नए कार्य योजनाओं की जानकारी दिया गया

 

 

 

 

 

 

 

 

सखा मित्रमंडल के सदस्यों को MGM के डायरेक्टर डॉ दीपशिखा अग्रवाल , सीईओ अनूप जिम्बा और डॉ अनिल बी गांगवे जी के हाथों सखा मित्रमंडल को मोमेंटो साल और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में सखा मित्रमंडल के सदस्य भूपेंद्र पटेल ,विमल साहू, राहुल केशरवानी , आशीषपटेल, जितेंद्र पटेल उपस्थित थे सखा मित्रमंडल और MGM के संयुक्त तत्वाधान में दो सफल नेत्र जांच शिविर का आयोजन फरवरी और मार्च 2025 महीने किया गया था जिसमें 93 लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया था सखा मित्रमंडल रक्तदान समूह मुख्य शाखा टुंडरा और ,कौआताल, नरधा और किरीत ये सभी समाज सेवी समूह है सखा मित्रमंडल टुंडरा ने इस सम्मान के लिए mgm नेत्र संस्थान रायपुर का धन्यवाद किया और बताया कि हमारे द्वारा किए गए कार्यों से जिनको लाभ हुआ है उनके आशीर्वाद से ये संभव हो पाया है

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment