रैम्प योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ई-कॉमर्स पर दिया गया मार्गदर्शन
बलौदाबाजार, 25 मार्च 2026। केंद्र सरकार की रैम्प योजना के अंतर्गत कसडोल में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएसआईडीसी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को बाजार से जोड़ने और उनके उत्पादों के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यशाला का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
📊 प्रशिक्षण के प्रमुख विषय
मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजनाओं की जानकारी
राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों व प्रदर्शनी में भागीदारी प्रक्रिया
उत्पाद ब्रांडिंग, पैकेजिंग और लेबलिंग में सुधार
गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण का महत्व
मार्केट लिंकज और बिक्री के अवसर
ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापार विस्तार
सरकारी सहायता और अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया
प्रशिक्षण में महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता, ब्रांड प्रमोशन और निर्यात के अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिससे वे अपने व्यवसाय को नई दिशा दे सकें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया।