कसडोल में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 ट्रैक्टर जप्त

SARJU PRASAD SAHU

February 20, 2026

कसडोल। 20 फरवरी 2026 थाना कसडोल पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को महानदी पुल, कसडोल के पास घेराबंदी कर रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़ा गया।

 

पुलिस को 19 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ ट्रैक्टर चालक महानदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसका परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महानदी पुल के समीप घेराबंदी की। इस दौरान 6 ट्रैक्टर वाहनों को चालक सहित पकड़ा गया।

पूछताछ में सभी चालकों ने स्वीकार किया कि वे महानदी से अवैध रूप से रेत निकालकर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन कर रहे थे। मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 303(2) बीएनएस तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत कुल 6 अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रेत से भरे कुल 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

 

तोष कुमार उर्फ राहुल सोनी (24 वर्ष), निवासी लवन, थाना लवन – ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PS 9271

विजय कुमार मरकाम (24 वर्ष), निवासी ग्राम बिटकुली, थाना सिटी कोतवाली – ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PM 7571

हीरालाल यादव (25 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी कसडोल, थाना कसडोल – ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 Y 2026

अरुण तिवारी (25 वर्ष), निवासी ग्राम चिचपोल, थाना कसडोल – ट्रैक्टर क्रमांक CG 28 E 9201

पीयूष कुमार साहू (24 वर्ष), निवासी लवन, थाना लवन ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 AH 8500

राघवेंद्र कुमार साहू (32 वर्ष), निवासी लवन, थाना लवन  ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 NB 9486

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment