Mahtari Vandan Yojana 2025: महतारी वंदन से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी, 15 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन I

MOTI LAL

August 14, 2025

Mahtari Vandan Yojana

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। अगर अब तक आपका नाम महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) में नहीं जुड़ा है तो आपके पास फिर से आवेदन करने का मौका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद वंचित महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2025 से शुरू होगी, जिसकी शुरुआत बस्तर संभाग से होगी। सबसे पहले इसका लाभ नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांवों की महिलाओं को मिलेगा।

आवेदन की तारीख और प्रक्रिया

शुरुआत: 15 अगस्त 2025

अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2025

सत्यापन: 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर

वेबपोर्टल अपलोड: 16 से 25 सितंबर 2025 के बीच

महिलाएं आवेदन के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।

योजना की शुरुआत और लाभ

महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में छत्तीसगढ़ सरकार ने की थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना, लैंगिक भेदभाव कम करना, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

वर्तमान में 69.19 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹1000 यानी सालभर में ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

कौन हैं पात्र? 

विवाहित महिलाएं जो छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हों।

महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष हो।

विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी पात्र हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज-

आधार कार्ड

राशन कार्ड

बैंक पासबुक

पासपोर्ट साइज फो

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment