महासमुंद: किसान न्याय जनसभा में किसान खुलकर रख रहे अपनी पीड़ा – भूपेन्द्र चन्द्राकर

MOTI LAL

February 26, 2026

लोकनाथ खुंटे, रायपुर संभाग ब्यूरो

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ के तहत किसान न्याय जनसभा के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में बसना विधानसभा के परसवानी गांव में आयोजित किसान न्याय जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा कि यह सभा किसानों के लिए एक निर्णायक मंच साबित हो रही है, जहां वे खुलकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों, धान खरीदी में अव्यवस्था, रकबा सत्यापन के नाम पर उत्पीड़न, खाद-उर्वरक की कमी एवं मूल्य वृद्धि, बढ़ती खेती लागत तथा एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचने की मजबूरी जैसे मुद्दों पर किसानों में व्यापक नाराजगी है। पार्टी कार्यकर्ता इन समस्याओं के खिलाफ किसानों के साथ एकजुट होकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि यह जनसभा केवल शिकायतों का मंच नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी, ताकि अन्नदाताओं को सम्मान और न्याय मिल सके।

जनसभा को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भानू चंद्रा, प्रदेश सचिव संतोष चन्द्राकर, प्रदेश सह सचिव संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, जिला संगठन मंत्री सकील खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन यूथ विंग जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल ने किया।

किसान न्याय जनसभा में गोपाल वैष्णव, भुनेश्वर साहू, एमडी सागर, माधव सोना, महेश कर्ष, हेमसागर प्रधान, जगतू बंजारा, मीना यादव, पद्मा कोड़ाकू, कल्पना यादव, जरीना खान, अमर लाल निषाद, शंकर महापात्र, पूरन लाल पटेल, नारद तांडी, महेश सोना, पिंगल चौहान, हीरा अजगर, बृज बिहारी सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment