महासमुंद: तीन दिनों से लापता युवक की जंगल में मिली लाश, पेड़ पर लटका मिला शव

BIRENDRA KUMAR SEN

March 23, 2026

महासमुंद: तीन दिनों से लापता युवक की जंगल में मिली लाश, पेड़ पर लटका मिला शव

महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े टेमरी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिछले तीन दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक, लक्की साहू का शव कल सुबह गांव के पास के जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़े टेमरी निवासी लक्की साहू शुक्रवार से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी तलाश किया, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने सांकरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

​पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक की तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकते हुए देखी, जिसकी शिनाख्त लक्की साहू के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

​पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा तैयार किया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

  • स्थिति: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
  • कार्यवाही: पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि यह आत्महत्या है या कुछ और।

रिपोर्टर

Share this content:

Leave a Comment