महासमुंद भाजपा जिला प्रवक्ता ने पेट्रोल-डीजल टैक्स कटौती का किया स्वागत

SARJU PRASAD SAHU

March 28, 2026

महासमुंद। भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती के फैसले का स्वागत करते हुए इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत बताया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है।”

स्वप्निल तिवारी ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई देशों में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही है तथा आपूर्ति संकट भी देखने को मिल रहा है। इसके विपरीत भारत में इन आवश्यक ईंधनों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और आम नागरिकों को उचित मूल्य पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।

उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों और प्रधानमंत्री की मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम बताया। तिवारी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता और आर्थिक दबावों के बावजूद भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में संतुलन बनाए रखा है, जो सरकार की प्रभावी रणनीति और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों को दर्शाता है।

तिवारी ने आगे कहा कि उत्पाद शुल्क में कटौती से आम नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे महंगाई पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी और आम जनजीवन को राहत मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार आगे भी जनहित में इसी तरह के फैसले लेती रहेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त व आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment