महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

February 24, 2026

बिलासपुर। महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट कांड का बिलासपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली है।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय था तथा सुपारी हत्या, लूट और अवैध हथियारों के मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपियों ने सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत वारदात को अंजाम दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस की त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई से पूरे गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका।

इस उल्लेखनीय सफलता पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग तथा उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है। अधिकारियों ने टीम को सम्मानित करने एवं नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment