किड्ज़ निहारिका प्लेस्कूल के नन्हे-मुन्नों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, हिंदू नववर्ष का दिया संदेश

TEKRAM KOSLE

March 19, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

कोरबा । जिले में हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर किड्ज़ निहारिका प्लेस्कूल द्वारा एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर साडा शिव मंदिर तक निकाली गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों की सहभागिता ने सभी का मन मोह लिया।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण प्लेस्कूल के छोटे-छोटे बच्चे रहे, जो पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संस्कार और नव संवत के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा केशरी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान शिक्षिकाएँ मनीषा पाल, कृतिका निगम, रितु तिवारी, शालिनी सिंह, पायल श्रीवास एवं सीमा यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश
इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा केशरी ने बच्चों को हिंदू नववर्ष के महत्व के बारे में बताया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है।
“नूतन वर्ष का अभिनंदन”
शोभायात्रा के दौरान बच्चों और शिक्षिकाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजे बाल गोपालों ने भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया और लोगों को अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संकल्प लिया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment