बलौदाबाजार, 24 मार्च 2026। दाऊ कल्याण शासकीय महाविद्यालय (डीके कॉलेज) बलौदाबाजार परिसर में निर्माण कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुए खेल मैदान के सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा समतलीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
पिछले कुछ महीनों से महाविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते खेल मैदान पूरी तरह खराब हो गया था, जिससे विद्यार्थियों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने मैदान के समतलीकरण का कार्य शुरू किया है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण मैदान की स्थिति बिगड़ गई थी, लेकिन अब इसे जल्द ही समतल कर उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद छात्र-छात्राओं को पुनः खेलकूद की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।