मनरेगा मजदूरों के बीच पहुंची विधिक जागरूकता की टीम, 90 श्रमिकों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 18, 2026

पलारी, 18 मार्च।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदा बाजार के अध्यक्ष अब्दुल जाहिद कुरैशी और सचिव सुश्री अमिता जायसवाल के निर्देशन में पलारी क्षेत्र के छड़ियां नाला स्थित मनरेगा कार्य स्थल पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पैरालीगल वॉलिंटियर शुकदेव सेन ने मजदूरों के बीच पहुंचकर उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

शिविर में कुल 90 मनरेगा मजदूरों ने भाग लिया, जिनमें 70 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को कानून और न्याय व्यवस्था से जोड़ते हुए उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मजदूरों को नेशनल लोक अदालत, पात्र व्यक्तियों के लिए निःशुल्क विधिक सेवा, आशा अभियान, मनोविकास केंद्र, नशामुक्ति (ड्रग डॉन) अभियान, मध्यस्थता और पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, दहेज प्रथा, टोनही प्रथा और साइबर क्राइम जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी कानूनी जानकारी दी गई। शिविर में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 से संबंधित पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया।

शिविर के माध्यम से मजदूरों को संदेश दिया गया कि कानून सबके लिए समान है और जरूरत पड़ने पर हर व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार प्राप्त है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment