चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण व छेड़छाड़, महिला थाना–कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

January 28, 2026

रायगढ़ ।  27 जनवरी जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूल छात्रा के अपहरण व छेड़छाड़ के गंभीर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी शाकिब खान (24 वर्ष), निवासी पूरी बगीचा चांदमारी रायगढ़, को हिरासत में लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

घटना का विवरण

पीड़िता द्वारा महिला थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार आरोपी पिछले दो वर्षों (2023 से) लगातार जबरन बातचीत, पीछा और परेशान करता रहा। वर्ष 2023 में भी छेड़छाड़ की घटना हुई थी, जिससे बालिका मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। परिजनों को जानकारी देने के बाद पिता उसे स्कूल छोड़ने जाने लगे थे।

26 जनवरी को तबीयत खराब होने के बावजूद छात्रा स्कूल गई थी। गणतंत्र दिवस रैली के दौरान अस्वस्थ होने पर वह स्कूल में रुकी और सुबह करीब 9 बजे मैडम से अनुमति लेकर घर के लिए निकली। इसी दौरान आरोपी सफेद रंग की ईको कार से पहुंचा, चाकू दिखाकर धमकाया, जबरन गाड़ी में बैठाकर पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले गया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। दोपहर करीब 1 बजे स्कूल के सामने गली में छोड़कर फरार हो गया तथा घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही महिला थाना में अपराध क्रमांक 05/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 74, 75(2), 78, 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला कायम किया गया। एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला थाना व कोतवाली पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा पीड़िता का वीडियो बयान लिया गया और घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार (CG 13 BB 1840) जब्त की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

एसएसपी रायगढ़ का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “जिला पुलिस बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। बालिकाओं से छेड़छाड़, छींटाकशी या किसी भी प्रकार की आपराधिक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने बालिकाओं व परिजनों से अपील की कि ऐसी घटनाओं की सूचना बिना झिझक पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई कर ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, संदीप भगत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment