कटघोरा हत्या का 5 घंटे में खुलासा भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

December 24, 2025

कटघोरा। 24 दिसंबर 2025: थाना कटघोरा ने मात्र 5 घंटों में भाजपा नेता और ठेकेदार अक्षय गर्ग की सनसनीखेज हत्या का राज खोल दिया। तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर न सिर्फ अपराधियों को पकड़ा, बल्कि हथियार और वाहन भी बरामद कर लिया।घटना का पूरा विवरण: कैंप पर हमला, टांगी-चाकू से वारमंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे ग्राम कटघोरा नगरी कैंप में अक्षय गर्ग अपने इनोवा कार (JH 05 DK 2244) से काम की देखरेख कर रहे थे। मेस के पास मजदूरों से बातचीत के दौरान तीन अज्ञात बदमाश चार पहिया वाहन से आए।

उन्होंने लोहे की धारदार टांगी और चाकू से अक्षय के सिर के पीछे, हाथ और पेट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अक्षय को बड़े भाई अभय गर्ग और सुपरवाइजर पिनाकीराम ने हरिकृष्ण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जय गर्ग (उम्र 30 वर्ष, कटघोरा वार्ड नंबर 3) की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा में मर्ग 162/25 और अपराध क्रमांक 425/25 (धारा 103(1), 238(1), 61(2), 3(5) BNS) दर्ज किया गया।पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: IG और SP की निगरानी में खुलासाअपराध की गंभीरता देखते हुए IG संजीव शुक्ला और SP सिद्धार्थ तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कटघोरा, साइबर और FSL टीम को निर्देश दिए। एडिशनल SP नितेश ठाकुर के मार्गदर्शन में बनी स्पेशल टीम ने 7-8 घंटों में तीनों आरोपी हिरासत में ले लिए। चौथा आरोपी विधि से संघर्षरत बालक है।गिरफ्तार आरोपी:मिर्जा मुस्ताक अहमद (27 वर्ष), ग्राम मल्दाविश्वजीत अग्रे (21 वर्ष), सिंघिया कोरबीगुलशन दास (26 वर्ष), मल्दापकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया कि एक दिन पहले भी उन्होंने अक्षय का पीछा कर हत्या की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे।आरोपियों की भूमिका और हत्या का कारण: ठेकेदारी व राजनीतिक दुश्मनीमिर्जा मुस्ताक अहमद: मास्टरमाइंड। हथियार जुटाए और सबसे पहले अक्षय के पेट पर वार किया।विश्वजीत अग्रे: सहयोगी, टांगी से सिर पर प्रहार।गुलशन दास: अक्षय की लोकेशन की जानकारी देता रहा।हत्या का मुख्य कारण व्यावसायिक और राजनीतिक प्रतिस्पर्धा। मिर्जा मुस्ताक क्षेत्र में ठेकेदारी चाहता था, लेकिन अक्षय के दबदबे से ठेका न मिला। पुराने पंचायत चुनाव में दोनों के बीच टक्कर हुई थी। अक्षय ने बिंझरा पंचायत क्षेत्र 18 जीता, जिससे मिर्जा का प्रभाव कम हुआ। मिर्जा ने सड़क निर्माण अनियमितताओं पर ‘प्रगति पथ संस्था’ बनाई थी।जप्त सामान: हथियार से वाहन तक सब बरामदआरोपियों की निशानदेही पर लोहे की टांगी, चापड़, वाहन (CG 12 BF 4345), कपड़े, मोबाइल फोन समेत साक्ष्य जब्त। सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।थाना कटघोरा की इस फुर्तीली कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment