कसडोल: रास्ता रोककर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
*पुलिस थाना कसडोल*
दिनांक 11.03.2026
● *रास्ता रोककर, पैसे की मांग करते हुए, चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपियों द्वारा बैंगनडबरी मुक्तिधाम के आगे पुल के पास मोटरसाइकिल में आकर रास्ता रोकते हुए और प्रार्थी पर किया गया जानलेवा हमला*
● *आरोपियों द्वारा पैसे की मांग करते हुए चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना को दिया गया अंजाम*
● *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG22 M 6214 एवं एक बटनदार चाकू किया गया जप्त*
प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 10.03.2026 के शाम करीबन 07:00 बजे अपने घर से कसडोल निजी काम से जा रहा था, कि इस दौरान *बैंगनडबरी मुक्तिधाम के आगे पुल के पास आरोपी सूरज साहू एवं हेमंत बंजारे द्वारा मोटरसाइकिल में आकर प्रार्थी का रास्ता रोककर, पैसे की मांग करते हुए चाकू से जानलेवा वार किया गया, जिससे प्रार्थी बचते बचाते वहां से भाग गया*। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 100/2026 धारा 296,351(3),119(1),126(2) 3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया* गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी का रास्ता रोककर पैसे की मांग करते हुए उस पर चाकू से जानलेवा वार करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG22 M 6214 एवं एक बटनदार चाकू जप्त किया गया है तथा प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 11.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. सूरज साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 बलार रोड कसडोल थाना कसडोल
2. हेमंत बंजारे उम्र 18 वर्ष निवासी कांटीपारा वार्ड क्रमांक 13 कसडोल थाना कसडोल