कसडोल: प्रशांत जायसवाल बने कलार समाज के नगर अध्यक्ष, समाज में हर्ष।

MOTI LAL

March 9, 2025

बलौदा बाजार। कलार समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र जायसवाल की अनुशंसा पर प्रशांत जायसवाल को कनौजिया कलार समाज का नगर अध्यक्ष कसडोल नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर प्रशांत जायसवाल ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “समाज ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर कार्य करूंगा।”

इस अवसर पर संरक्षक हरिश्चंद्र जायसवाल, सुरेश जायसवाल, दशरथ जायसवाल, हृदय जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, त्रियोगी नारायण जायसवाल, पंकज जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, बन्नू भैया, रामगोपाल, कन्हैया जायसवाल, भूपेंद्र जायसवाल, दिगु जायसवाल, राजू जायसवाल, चंदन जायसवाल, चिन्टू जायसवाल,संजू भाई, गोविंद जायसवाल सहित समस्त समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और प्रशांत जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाज के लोगों का कहना है कि प्रशांत जायसवाल की निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया है, और वे समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “कसडोल: प्रशांत जायसवाल बने कलार समाज के नगर अध्यक्ष, समाज में हर्ष।”

Leave a Comment