पलारी।
पुलिस थाना पलारी में नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रेस क्लब पलारी के पत्रकारों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पत्रकारों ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में प्रेस क्लब पलारी के संरक्षक भैया शेखर वर्मा, अध्यक्ष रज्जाक खान, उपाध्यक्ष केशव साहू, कोषाध्यक्ष हेमकुमार साहू सहित मुकेश झा, टोमन साहू, ऋषभ चौबे और संजू साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की शांति व्यवस्था, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक संवाद भी हुआ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पलारी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी तथा मीडिया के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।