
रिपोर्टर टेकराम कोसले
बलौदाबाजार, 9 मार्च 2026। आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 19.62 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की है। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 10,900 रुपये आंका गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरी (स) में आरोपी चेतन पिता राजकुमार मनहरे (25 वर्ष) के कब्जे से 84 पाव देशी मदिरा बरामद की गई, जिसकी मात्रा 15.12 बल्क लीटर है। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 8,400 रुपये बताया गया है।
इसी प्रकार ग्राम सुंदरी (स) की सतवंतीन बाई पति जोहार लाल मनहरे (54 वर्ष) के कब्जे से 25 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की गई, जिसकी मात्रा 4.5 बल्क लीटर है। इसका बाजार मूल्य करीब 2,500 रुपये आंका गया है।
दोनों मामलों में कुल 19.62 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की गई, जिसका कुल बाजार मूल्य 10,900 रुपये है।
आरोपी चेतन मनहरे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) तथा आरोपी सतवंतीन बाई के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार साहू, पी. माधव राव सहित पुलिस बल के विष्णु खटकर, भानु, नगर सैनिक कमल वर्मा, दुर्गेश्वरी कुर्रे एवं राजकुमारी पैकरा शामिल रहे।