झेरिया यादव समाज ने दिखाई मानवता विकलांग युवक को ₹5001 की आर्थिक सहायता व कंबल प्रदान

SARJU PRASAD SAHU

December 23, 2025

कसडोल ।बलौदा परिक्षेत्र पंजीयन क्रमांक 5066 झेरिया यादव समाज द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए एक विकलांग युवक की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग किया गया। तहसील टुण्ड्रा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत ग्राम सुकली निवासी 45 वर्षीय लखन लाल यादव कोरोना काल से हाथ-पैर लकवा ग्रस्त हो जाने के कारण चलने-फिरने में पूरी तरह असहाय हो चुके हैं।

लखन यादव दिनभर खाट पर ही रहने को मजबूर हैं। नित्यक्रिया भी खाट पर ही करनी पड़ती है। उनकी देखभाल उनकी बुजुर्ग मां फिरतीन बाई और पत्नी हेमबाई द्वारा की जा रही है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज और दवाइयों में लगातार परेशानी बनी हुई थी।

इस गंभीर स्थिति की जानकारी गांव के रामसाय यादव ने बलौदा परिक्षेत्र, तहसील टुण्ड्रा के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव तथा उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव को दी। सूचना मिलते ही दोनों पदाधिकारी ग्राम सुकली पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

इसके पश्चात समाज की ओर से दवाइयों के लिए ₹5001 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई एवं ठंड से बचाव हेतु एक कंबल भेंट किया गया। साथ ही परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।

लखन यादव के बच्चों ने भी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी। बेटी कु. पूजा यादव एवं पुत्र मनीष यादव ने बताया कि संसाधनों के अभाव में पढ़ाई जारी नहीं रख पाए। समाज के पदाधिकारियों ने बच्चों की आगे की शिक्षा में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।

इस सेवा कार्य की जानकारी बलौदा परिक्षेत्र के महामंत्री रामदयाल यादव ने दी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment