जवाली-चाकाबुड़ा पुल अधूरा, ग्रामीण परेशान; राजेश यादव ने दी चक्काजाम की चेतावनी

TEJASWI NATH SONI

March 24, 2026

रिपोर्टर: प्रमोद कुमार बंजारे, कटघोरा (कोरबा)

कोरबा। वर्षों से अधूरा पड़ा जवाली-चाकाबुड़ा पुल अब क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। पुल निर्माण कार्य लंबे समय से ठप होने पर भाजपा प्रदेश सह संयोजक (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) राजेश यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए जल्द निर्माण की मांग की है।

राजेश यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पुल निर्माण कार्य तत्काल शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

📌 उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

इस मामले को लेकर राजेश यादव ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभारी मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है।

🌧️ बरसात में बढ़ती है समस्या

राजेश यादव ने कहा कि पुल के अभाव में किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में दिक्कत होती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

⚠️ प्रशासन को चेतावनी

उन्होंने प्रशासन और ठेकेदार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने दो टूक कहा, “यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”

ग्रामीणों ने भी जल्द पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे शीघ्र पूर्ण किया जाना चाहिए।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment