जांजगीर बड़ी खबर: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर हड़पे 1 लाख रुपये, पति गिरफ्तार, पंचायत सचिव फरार

TEKRAM KOSLE

March 19, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

जांजगीर-चांपा। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शासकीय योजना में फर्जीवाड़ा कर 1 लाख रुपये की राशि आहरित कर ली गई। मामला श्रम विभाग की योजना से जुड़ा है, जिसमें मृतक महिला के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर लाभ लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक पटेल ने अपनी ही पत्नी के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर श्रम विभाग की सहायता योजना के तहत 1 लाख रुपये की राशि निकाल ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए।
इस पूरे फर्जीवाड़े में पंचायत सचिव रोहित पटेल की भूमिका भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में उसकी अहम भूमिका थी। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बिर्रा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अशोक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार पंचायत सचिव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
प्रशासन अलर्ट, अन्य मामलों की भी होगी जांच
इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि इस तरह के और भी मामले सामने आ सकते हैं, जिन्हें लेकर अब गहन जांच की तैयारी की जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment