जांजगीर-चांपा। अकलतरा नगर में शिवसेना द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे नगर को राममय बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत पंचदेव मंदिर में डॉ. हरीकृष्ण अग्रवाल के सानिध्य में भंडारे के साथ हुई, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महामाया मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस आयोजन के माध्यम से शिवसेना ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया, बल्कि सामाजिक एकता, जनसेवा और जनसमस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से उठाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
कार्यक्रम में रेशम लाल जांगड़े, सुनील कुमार झा, एच.एन. सिंह पालीवार (प्रदेश महासचिव), रमन पांडे, राजेश ठावरे, कमलाकर यादव, संतोष कौशल, डॉ. संजीव विश्वास, मनीष तिवारी, नवीन यादव, प्रतीक ठावरे, राधेश्याम खांडेकर, संगीता सोनी, अनामिका अवस्थी, रेवती यादव, कविता धीवर, रामावतार कश्यप, रमेश शर्मा, राहुल सिदार, पिंटू यादव, हुलेश चंद्रा, दीपक यादव, लक्ष्मी नारायण नायक, बृजनंदन यादव, संतोष सारथी, माखन मिरी, गीतेश यादव, गोपी यादव, प्रदीप कश्यप, अरमान शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।