लोहे की छड़ चोरी का खुलासा: चोरी करने वाला व खरीदार दोनों गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

February 25, 2026

पलारी, 25 फरवरी 2026। थाना पलारी पुलिस ने ग्राम बिनौरी में छत पर रखी लोहे की छड़ चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चोरी करने वाला एवं चोरी का माल खरीदने वाला दोनों शामिल हैं।

प्रार्थी बुधारू राम साहू, निवासी ग्राम बिनौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में नया मकान निर्माण हेतु लगभग 12 क्विंटल लोहे की छड़ खरीदी थी। उपयोग के बाद शेष 02 क्विंटल कटी हुई छड़ को दिसंबर माह से मकान की छत पर रखा गया था। दिनांक 22 फरवरी 2026 की सुबह जब वे छड़ लेने छत पर पहुंचे तो छड़ गायब थी।

ग्राम सरपंच एवं उपसरपंच के साथ गांव में पूछताछ करने पर उक्त छड़ दुलार बंजारे के घर में मिली। पूछताछ में दुलार बंजारे ने बताया कि उसने लगभग एक माह पूर्व यह छड़ रामदेव बंजारे उर्फ बाबा से खरीदी थी।

मामले में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी रामदेव बंजारे ने छत से छड़ चोरी करना स्वीकार किया तथा ₹10,000 मूल्य की 02 क्विंटल लोहे की छड़ दुलार बंजारे को बेचने की बात स्वीकार की।

दोनों आरोपियों को 24 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दुलार सिंह बंजारे (49 वर्ष), निवासी ग्राम बिनौरी नयापारा, थाना पलारी

  2. रामदेव बंजारे उर्फ बाबा (40 वर्ष), निवासी ग्राम बिनौरी नयापारा, थाना पलारी

पुलिस ने चोरी की गई लोहे की छड़ भी बरामद कर ली है।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment