शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में 17वीं बार नेवता भोज का आयोजन ।

MOTI LAL

February 27, 2026

 कुंजराम यादव, बसना रिपोर्टर

बसना। विकासखंड बसना के संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत शासन के निर्देशानुसार नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय में लगातार 17वीं बार संपन्न हुआ, जो सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम का आयोजन शाला प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती खेमकुमारी साहू द्वारा स्वप्रेरणा से आंशिक सहयोग के रूप में कराया गया।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजन

यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर, संकुल नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी एवं संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

विद्यार्थियों ने लिया नेवता भोज का आनंद

नेवता भोज में मध्यान्ह भोजन के साथ गठिया, मिक्चर, बेर, बिस्किट, चॉकलेट एवं अमरूद परोसे गए। विशेष भोज पाकर सभी विद्यार्थी अत्यंत आनंदित दिखाई दिए।

कार्यक्रम में श्रीमती खेमकुमारी साहू के दोनों बच्चे गुंजन एवं गरिमा भी उपस्थित रहे, जिन्हें प्रधान पाठक गफ्फार खान ने शुभकामनाएं दीं।

सामुदायिक सहभागिता का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कायतराम चौहान ने कहा कि नेवता भोज का सतत आयोजन विद्यालय एवं ग्राम के लिए गर्व का विषय है।

प्रधान पाठक गफ्फार खान ने कहा कि नेवता भोज की विशेषता सामुदायिक भागीदारी बढ़ाकर मध्यान्ह भोजन को अधिक पौष्टिक बनाना एवं समानता की भावना को सुदृढ़ करना है।

🔹 कार्यक्रम में उपस्थित

इस अवसर पर श्रीमती खेमकुमारी साहू, कायतराम चौहान, रामेश्वरी चौहान, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू, रसोइया श्रीमती बुधियारिन, घुराऊराम, महेत्तरीन चौहान, कुमारी साहू, भगवती साहू, अंजली साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment